गोरखपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा जनपद के समस्त थानो की कार्यप्रणाली सुधारने जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण अपराध नियंत्रण कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा प्रत्येक बुधवार को जिले के चिन्हित थानो पर पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार थानों पर आकर फरियादियों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके समस्याओं का समाधान करेंगे एसएसपी स्वयं चिलुवाताल थाने पर रहकर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया अन्य 16 थानों पर अन्य राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा दिन में 11 बजे से पुलिस चौपाल” लगाकर जनता की समस्याओं को सुना गया । थाने पर चौकीदारो व पुलिस कर्मियो से सीधा संवाद किया तथा थानाक्षेत्र का भ्रमण कर थाने की कार्यप्रणाली को और भी बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये । चिलुवाताल थाना के सीसीटीएनएस कार्यालय, थाने का रजिस्टर, थाना परिसर, महिला हेल्पडेस्क, मेस इत्यादि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तथा थाना क्षेत्र के चौकीदारो व BPO(बीट पुलिस आफिसर) के साथ मीटिंग कर आवश्यक निर्देश दिए। थाना प्रभारी विनोद अग्निहोत्री एसएसआई अंजनी कुमार यादव उप निरीक्षक चन्द्र भान उप निरीक्षक दीपक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

