प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में देश चौमुखी विकास कर रहा है : गिरीश चंद्र यादव
धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी
जौनपुर। यूपी के जौनपुर में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक और देशभक्ति के साथ सोमवार को मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन में आयोजित हुआ, जहां उत्तर प्रदेश के खेल कूद युवा कल्याण राज्ज मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर राज्य मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए शहीदों को नमन किया और कहा कि आज यदि हम यहां सुरक्षित बैठे हैं तो हमारे वीर सैनिकों की देन है जो सीमा पर और देश के अदर मोर्चा संभाले हुए हैं हम उनकी इस जज्बे को सलाम करते हैं उन्होंने परेड को लेकर भी पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्णन किया और कहा कि इसी तरह से जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखें उन्होंने देश की एकता अखंडता बनाए रखने की लोगों को शपथ दिलाया। इस मौके पर उन्होंने जनपद में पुलिस सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पदक और मेडल लेकर सम्मानित भी किया। राज्य मंत्री ने कहा कि आज देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में देश चौमुखी विकास कर रहा है हर तरफ विकास की गंगा बह रही है सरकार अपने सभी वादे स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा सड़क बिजली पानी नौजवानों को रोजगार कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही है। पूर्व की सरकारों ने देश को पूरी तरह से खोखला कर दिया था जिसे मोदी सरकार ने भरने का काम किया है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ प्रमुख नागरिकों ने भी भाग लिया, जिससे राष्ट्रीय पर्व की महत्ता बढ़ी।
दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसने पूरे जिले में देशभक्ति का माहौल बनाया। सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने ध्वजारोहण कर लोगों को शपथ दिलाई। दीवानी न्यायालय में जिला जज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्राथमिक विद्यालयों में ध्वजारोहण के बाद बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक ने परेड कमांडरों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया। दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट ने परेड में शामिल जवानों का उत्साह बढ़ाया।

