प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुल्हन की तरह सज रही राम नगरी अयोध्या
हाइवे, हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन बना रहा आकर्षण का केंद्र
हाइवे पर दिन में कलाकृति व शाम को सतरंगी प्रकाश लोगों को कर रहीं आकर्षित
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ/डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा में महज कुछ ही दिन बाकी है।इस कार्यक्रम समूची विश्व की नजर है।जिसको लेकर रामनगरी के जिला प्रशासन की बात छोड़िए केंद्र सरकार व राज्य सरकार इस भव्य कार्यक्रम को सकुशल पूर्वक संपन्न कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जहां एक ओर आए दिन सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद रामनगरी आकर 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित तैयारी को लेकर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर रहे हैं वहीं इसी कड़ी में वे अधिकारियों के साथ प्राण प्रतिष्ठा के दिन होने वाले प्रमुख कार्यक्रम स्थलों का भी बारीकी से निरीक्षण कर समीक्षा बैठक में संबंधित दिशा निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं।और ऐसा हो भी क्यों ना क्योंकि 22 जनवरी वर्ष 2024 का दिन उस समय इतिहास के सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदराज से हजारों आमंत्रित अतिथियों की मौजूदगी में 500 साल से अधिक कभी तंबू में कभी राजनैतिक गलियारों में और कभी अदालतो के मुकदमो में भी उलझे रहे प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा दिव्य व भव्य अलौकिक मंदिर में करेंगे। इस कार्यक्रम पर जहां सिर्फ भारत देश के ही करोड़ों देशवासियों की ही नहीं नजर रहेगी बल्कि इस दिन का इंतजार समूचे विश्व के लोगों को भी है।इसी सब को देखते हुए समूची रामनगरी को दुल्हन के तरीके से सजाया जा रहा है एक और जहां अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहित अन्य प्रमुख बस स्टेशनों सहित साधने के स्थलों को सजाया संवारा जा रहा है।वही लखनऊ गोरखपुर हाईवे को भी दुल्हन की तरीके से सजाया जा रहा है यहां पर अगर देखें तो कई महीने पहले जहां एक और दूसरे प्रदेश से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने अपने-अपने कौशल का परिचय देते हुए हाईवे के दोनों तरफ एक से बढ़कर एक प्रभु श्री राम की लीला से संबंधित कलाकृतियों को बना रहे हैं।वही अयोध्या कैंट से होकर गुजरने वाली बाईपास के नीचे प्रमुख चौराहों पर लगे रंग-बिरंगे बिजली के सतरंगी प्रकाश से इधर से गुजर रहे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हुई नजर आती हैं वही रामपथ , धर्म पथ,भक्ति पथ , राम जन्मभूमि पथ मार्गो के किनारे और बीच में लगी लाइट इन लोगों का ध्यान बरबस ही अपनी ओर खींचती हुई नजर आ रही है।प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले आमंत्रित अतिथि जब यहां पर आए तब रामनगरी की भव्यता सुंदरता और यहां के लोगों का व्यवहार देखकर जाये। इसका गुणगान मेहमान अपने अपने घर जाकर विदेश सहित अपने आसपास करें ।तो इसके लिए भी केंद्र सरकार व राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है बताते चले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर 2023 को जब अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के साथ-साथ महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या का लोकार्पण करने आए हुए थे तो इसी एयरपोर्ट के बगल उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से अपील किया था कि 22 जनवरी को देश के लोग अपने-अपने आसपास मंदिरों तथा घरों के मंदिरों में प्रभु श्री राम ज्योति जलाएं राम भजन कीर्तन करें और शाम को दीपावली मनाएं वहीं उन्होंने इस मौके पर खास कर अयोध्या वासियों से अपील किया कि आप सभी प्राण प्रतिष्ठा को हर्षोल्लास मनाये ही साथ ही साथ रामनगरी में आने वाले हजारों आमंत्रित अतिथियों के स्वागत में कोई कर कम ना छोड़े और ऐसा काम करें ऐसा व्यवहार करें जिसका बखान वे यहां से अपने अपने घर जाकर व अपने-अपने देश में करें। उन्होंने अपील किया कि आप सभी लोग अतिथियों के साथ ऐसा व्यवहार करें की जिससे अयोध्या की छवि अच्छी हो ना की धूमिल हो कुल मिलाकर 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा के लिए रामनगरी दुल्हन की तरीके से सज रही है संवार रही है जिसमें केंद्र द्वारा राज्य सरकार के साथ-साथ रामनगरी के जिला प्रशासन कोई और कम नहीं छोड़ना चाह रही है।

