बगैर किसी हथियार के भी समाज मे फैली कुरीतियों पर जोरदार प्रहार कर दर्पण दिखाने का कार्य करती है काव्य| राकेशमणि तिवारी

हस्ताक्षर की मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

HASTAKSHAR KI MASIK KAVYA

संवाददाता , मुंबई –

साहित्यिक ,सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था “ हस्ताक्षर ” की मासिक काव्य गोष्ठी संस्था कार्यालय दहिसर (पूर्व ) में संपन्न हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्युत ध्वनि के संपादक व पत्रकारिता मिशन संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार राकेशमणि तिवारी ने किया तथा संचालन कवि राम सिंह द्वारा किया गया । काव्यपाठ संस्था अध्यक्ष जवाहरलाल निर्झर , पत्रकार कवि – रवि यादव , शिवनारायण कनौजिया, डॉ. जे पी बघेल, सूर्यकान्त शुक्ला , कल्पेश यादव , कवि राम सिंह व राकेशमणि तिवारी द्वारा किया गया ।
अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में श्री तिवारी ने कहा कि, काव्य ही वह विधा है जो बगैर किसी हथियार के भी समाज मे पसरी कुरीतियों पर जोरदार प्रहार कर दर्पण दिखाने का कार्य करती है । आगे अपने वक्तव्य में उन्होंने संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय निराला जी को शब्दों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि , वे बड़े भाग्यशाली रहे जिनको उनके स्वर्गीय होने पर भी हस्ताक्षर के माध्यम से अमर बनाये रखने का कार्य परिजनो द्वारा किया जा रहा है ।
अंत में संस्था सचिव शील कुमार निराला ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया । आपको अवगत करा दें कि ,हस्ताक्षर द्वारा प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को काव्य गोष्ठी आयोजित कर नवोदित कवियों को मंच प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *