
लीलावती देवी महिला चिकित्सालय में आज 12 वर्ष से 14 वर्ष की आयु वाले किशोरों का टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ । सबसे पहले 13 वर्षीय रजवी सिंह व श्रेयस सिंह को टीका लगा कर अभियान का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर लक्ष्मी सिंह भी उपस्थित रहे ।


