बदोनी से लेकर रावत और नालकंडे तक, इन 11 युवा खिलाड़ियों ने चौंकाया, दिग्गजों पर पड़े भारी

आयुष बदोनी, अनुज रावत और दर्शन नालकंडे

1 of 13

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का खेल जारी है। दो हफ्ते से ज्यादा गुजर चुके हैं और इस दौरान 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 10 टीमों के बीच जारी टी-20 की जंग में कई युवा खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया है। अलग-अलग फ्रेंचाइजियों की तरफ से खेल रहे कुल 12 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस बार डेब्यू करते हुए अपनी छाप छोड़ी है और अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। आइए जानते हैं उस सभी धुरंधरों के बारे में जिन्हें भविष्य का खिलाड़ी बताया जा रहा है

आयुष बदोनी

आयुष बदोनी

2 of 13

लखनऊ सुपर जाएंट्स के युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी ने सबसे अधिक प्रभावित किया है। 22 साल के आयुष को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 20 लाख रुपये की उनकी बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्होंने आईपीएल के छोटे से सफर में ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक पांच मैच खेले हैं और इस दौरान 35.67 की औसत और 148.61 की स्ट्राइक रेट से 107 रन बनाए हैं। इसमें वह दो बार नाबाद भी रहे हैं और एक बार अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उन्होंने इस दौरान आठ चौके और छह छक्के भी लगाए हैं।

अनुज रावत:

अनुज रावत

3 of 13

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस बार अनुज रावत को मौका दिया और उनसे पारी की शुरूआत कराई। 22 वर्षीय अनुज को बैंगलोर ने मेगा ऑक्शन में 3.4 करोड़ रूपये में खरीदा। विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए शुरु के कुछ मुकाबले अच्छे नही रहे लेकिन उन्होंने चौथे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 47 गेंदों में 66 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। वह इस सीजन में अभी तक चार मैचों में 28.25 की औसत और 120.21 की स्ट्राइक रेट से 113 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और सात छक्के लगाए हैं।

तिलक वर्मा:

तिलक वर्मा

4 of 13

मुंबई इंडियंस को इस सीजन में शुरू के चारों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन उस तिलक वर्मा के रूप में एक शानदार युवा खिलाड़ी मिला है। 19 साल के तिलक को 1.7 करोड़ रूपये में खरीदा था। उन्होंने अब तक चार मैचों में 40.33 की औसत और 155.13 की स्ट्राइक रेट से 121 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है। वह इस दौरान नौ चौके और सात छक्के लगा चुके हैं।

अभिनव मनोहर:

अभिनव मनोहर सदरंगानी

5 of 13

गुजरात टाइटंस ने 27 साल के अभिनव मनोहर सदरंगानी को अपने साथ जोड़ा है। टीम ने उन्हें 2.6 करोड़ की मोटी रकम दी और नीलामी में खरीदा। अभिनव को सीजन में अधिक मौके नहीं मिले लेकिन पहले मैच में ही उन्होंने जीताऊ पारी खेली। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में सात गेंदों में 15 रन की नाबाद पारी खेली और टीम की जीत में अहम यौगदान दिया। अभिनव ने अभी तक तीन मैचों में 9 गेंद खेली है और इसमें 16 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 177.78 की रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *