बलात्कार व हत्या पीड़ित परिवार से मिलकर हाजी पूर्व विधायक रुश्दीमिया ने बंधाया ढांढस
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।कोतवाली नगर क्षेत्र मे पोस्टमार्टम हाउस के पास एक गरीब परिवार की मासूम बच्ची के साथ हुए बलात्कार और फिर उसकी निर्मम हत्या की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए रूदौली विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रुश्दीमिया ने इसे अत्यंत हृदयविदारक और शर्मसार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह जघन्य घटना न केवल समाज की आत्मा को झकझोर देने वाली है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करती है।पूर्व विधायक रूश्दीमिया ने बताया कि वह स्वयं पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाने पहुंचे और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को कम से कम पच्चीस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ सहारा मिल सके।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अमानवीय घटनाएं मानवता को कलंकित करती हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर कठोर सजा सुनिश्चित की जानी चाहिए।इस मौके पर सपा नेता एजाज़ अहमद, पूर्व महानगर अध्यक्ष मोहम्मद क़मर राईन, पार्षद अपील अहमद उर्फ बब्लू, पूर्व पार्षद फरीद कुरैशी, मोहम्मद आसिफ उर्फ चांद, पार्षद इरशाद अहमद इदरीश, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

