बीकापुर-अयोध्या। विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी देवकाली मंदिर अयोध्या के महंत सुनील पाठक की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने युवा साथियों के साथ विधानसभा क्षेत्र के तमाम जगहों पर डोर टू डोर जनसंपर्क किया। और कानून व्यवस्था का राज स्थापित करने तथा जन कल्याणकारी सरकार के गठन के लिए बसपा प्रत्याशी सुनील पाठक को जिताने की अपील किया। जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने कहा कि चुनाव में बसपा प्रत्याशी सुनील पाठक को मिल रहे व्यापक समर्थन से बड़ी जीत होगी। और प्रदेश में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का एजेंडा लागू होगा। बहन मायावती जी फिर एक बार मुख्यमंत्री बनेगी। नुक्कड़ सभाओं का भी आयोजन हुआ। इस दौरान लालमणि निषाद, राम सुमेर, अरविंद भारती, बब्बू मोर्या, डॉ सुरेश कुमार, डॉ अशोक कुमार निषाद, डॉक्टर श्रीनाथ निषाद, अमरजीत त्यागी, सुधीर रंजन, परवीन कुमार सहित तमाम लोग शामिल रहे।

