बारिश में मचाया कहर कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी
जौनपुर । जनपद में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही लगातार बारिश ने अपना कहर ढाना शुरू कर दिया है ।ग्रामीण इलाकों में बने कच्चे मकान गिरने से बुधवार की देर रात जहां चार लोगों की मौत हो गई तो वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज स्थानीय चिकित्सालय में चल रहा है। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सराय खानी गांव में बुधवार रात हो रहें लगातार बारिश की वजह से कच्चा मकान ढह गया जिससे तीन की मौत हो गई।जबकि दो घायल है ।सभी पांच एक ही परिवार के है। सरयखानी निवासी भरतलाल जायसवाल पुत्र उदय राज जायसवाल 38वर्ष अपनी पत्नी गुलाबो देवी 34वर्ष और अपनी पुत्री साक्षी 10 वर्ष के साथ अपने मकान में सो रही थे।जबकि बगल में ही उनकी भाभी रेखा देवी 40 वर्ष और उनकी भांजी काजल 18 वर्ष सो रहे थे। गुरुवार सुबह तकरीबन 4 बजे इनका इनका कच्चा मकान धरासायी होकर गिर गया।तुरंत दूसरे कमरे में सो रहे इनके अन्य परिजन दौड़कर आए और उनको बाहर निकालकर इसकी सूचना थाने को दी ।और एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सुजानगंज लाया गया जहा डॉक्टर ने भरतलाल,गुलाबो देवी ,और साक्षी को मृत घोषित कर दिया ।दूसरे कमरे में लेटे हुए रेखा देवी 40 और काजल 18 वर्ष भी घायल हो गए ।जिनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

भरत लाल जायसवाल इस समय घर पर ही रहते थे।इसके पहले वह मुंबई रहता था। साक्षी कक्षा तीन की छात्रा थी।थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया की शव को थाने पर लाया गया है आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जायेगा।वही मृतक भरत लाल की माता सवारी देवी का रो रो कर बुरा हाल है।अभी कल ही वह अपने मायके गई थी ।और अंतिम बार अपने पुत्र से मिल भी न सकी।मृतक तीन भाई है।वही दूसरी तरफ सिकरारा थाना क्षेत्र के सकल देल्हा गाव की यादव बस्ती में बुधवार को रात 1 बजे के करीब लगातार बरसात से कच्चे मकान की दीवाल बगल रखे छप्पर पर गिरी। छप्पर में सो रही उर्मिला देवी उम्र 47 वर्ष की दीवाल से दबकर मौत हो गयी। आनन-फानन में परिजन लेकर चिकित्सक के पास गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही घर मे कोहराम मच गया।मृत महिला उर्मिला छप्पर में अकेले ही सो रही थी। उसके पति रोजो-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते है। घर पर वही मालिक के रूप में थी।मृतका के पांच बच्चे है।जिनका रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही पति मुंबई से घर आने के लिये निकल चुके हैं।

