बाल दिवस पर बालकला संगम का किया गया आयोजन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ मॉडल पब्लिक स्कूल फरीदीपुर में बाल दिवस के अवसर पर बालकला संगम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा,गणित, कॉमर्स, कला सहित अनेक विषयों से संबंधित नवीन जानकारी पर आधारित मॉडलों को प्रस्तुत किया गया, जो जन आकर्षण का केन्द्र रहे ।साथ ही विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला के निर्देशक डॉ.अनिल यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन हुआ विद्यालय प्रबंधक श्री अवधेश सिंह एवं प्रबंध निर्देशक डॉ अमित सिंह जी ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती गुंजन खत्री जी ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *