बाल निकुंज: ‘साक्षी कनौजिया’ ने जीते गोल्ड मेडल।
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ, बाल निकुंज इंटर कॉलेज गर्ल्स विंग मोहिबुल्लापुर सीतापुर रोड लखनऊ की छात्रा साक्षी कनौजिया ने अंडर-19 आयु वर्ग में ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर कालेज का नाम रोशन किया है और स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है । लखनऊ मंडल स्तरीय यह चैंपियनशिप डॉ प्रदीप सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ के डायरेक्शन में जिला सीतापुर स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दिनांक 9 सितम्बर 2025 को संपन्न हुई । । इस सफलता पर निकुंज परिवार ने ढेर सारी बधाइयां दी और साक्षी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। स्पोर्ट टीचर ‘नाहिदा खान’ की इस बड़ी सफलता के लिए कॉलेज प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल, प्रबंधिका श्रीमती पुष्पा जायसवाल एवं प्रधानाचार्या भगवती भंडारी ने इनके अथक प्रयास की सराहना की ।

