बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मृतक आश्रित कोटे से 16 लोगों को दिया नियुक्ति पत्र

बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मृतक आश्रित कोटे से 16 लोगों को दिया नियुक्ति पत्र

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। प्रदेश की महिला कल्याण एवम बाल विकास पुष्टाहार मंत्री,बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर बाल विकास पुष्टाहार विभाग में कार्यरत रहे 16 कर्मचारियों के निधन के उपरांत उनके परिजनों को मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति पत्र वितरित किया गया, जिसमें मुख्य सेविका ब्रह्म कुमारी के निधन के बाद मृतक आश्रित कोटे से पौत्र बद्री विशाल, सरला देवी के पुत्र जितेंद्र कुमार, मायावती मिश्रा के पुत्र रवि कुमार मिश्र, बिसलावती देवी के बेटे विवेक गौतम, गीता शर्मा के पुत्र आदित्य शर्मा, रीता देवी के पुत्र सूरज कांत, रामसुमेर पाल के पुत्र राजकुमार पाल, राम प्रसाद वर्मा के पुत्र आनन्द वर्मा, राजेश जायसवाल के पुत्र उज्ज्वल जायसवाल, चंद्रशेखर दयाल के पुत्र प्रेम कुमार, तारा देवी के पुत्र हरीश कुमार, दिलीप मान सिंह के पुत्र अंशुमान सिंह, सुरेश चंद्र के पुत्र पीयूष राजपूत, राधाकृष्ण के पुत्र मयंक सिंह धाकड़, राजू शर्मा की पत्नी रजनी शर्मा, राजेश कुमार के पुत्र रूपेश मिश्र को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।
इस अवसर पर निदेशक बाल विकास पुष्टाहार सरनीत कौर ब्रोका तथा संयुक्त निदेशक गरिमा स्वरूप सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *