बास्केटबॉल खेल में उभरती नजर आ रही आरएएफ में तैनात निरीक्षक अशफाक अहमद की दोनों बेटियां

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)  इस समय हमारे देश मे लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं नजर आ रही हैं।चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, खेल का मैदान हो,राजनीति का अखाड़ा हो,इंजीनियरिंग का क्षेत्र हो या फिर चिकित्सा के साथ साथ सरकारी कार्य क्षेत्र के और भी जगह अपनी अच्छी भागीदारी प्रस्तुत कर रही हैं।एक समय था जब किसी के घर लड़की होती थी तो लोग उसे भार समझते थे और आज वर्तमान समय में लड़कियों की सभी जगह भागीदारी को देखकर लोग खुश हो रहे हैं। जिसका जीता जागता नजारा बास्केटबॉल के चैंपियन व इस समय मेरठ जनपद में 91 बीएन रैपिड एक्शन फोर्स में तैनात इंस्पेक्टर अशफाक अहमद की दोनों बेटियां भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चल कर उनका अपने समाज अपने स्कूल के साथ-साथ प्रदेश व राष्ट्र का नाम भी रोशन करने के लिए आगे बढ़ रही हैं।इस समय जहां एक तरफ इनकी एक बेटी महक खान जोकि लखनऊ स्थित रेड रोज राजा जी पुरम मैं कक्षा 11 की छात्रा है वही दूसरी तरफ इनकी दूसरी बेटी आफरीन खान जोकि स्वर्णिम पब्लिक स्कूल पारा से कक्षा नौ की छात्रा है।दोनों बास्केटबॉल मे स्टार द वीक चुनी गई हैं।

अब इनकी दोनों बेटिया बास्केटबॉल की उभरती हुई खिलाड़ी नजर आ रही हैं।इन दोनों महान बेटियों के इस सफलता के लिये उनके माता पिता,स्कूल के प्रधानाचार्य, उत्तर प्रदेश पुलिस निरीक्षक व उत्तर प्रदेश सचिव अभिनव सिंह पुंडीर व कोच विनोद के अलावा प्रबंध तंत्रों का मानना है कि धन्य है ऐसे माता पिता जो ऐसी बेटियों के माता-पिता होते हैं।मालूम हो कि इनकी दोनों बेटियां जहां एक तरफ पढ़ाई के क्षेत्र में भी अच्छे मुकाम हासिल कर रही हैं वही अपने पिता रैपिड एक्शन फोर्स में तैनात निरीक्षक अशफाक अहमद जो कि पहले इसी खेल क्षेत्र में डेस्क बास्केटबॉल का प्रतिनिधित्व की भूमिका कर चुके है।वर्तमान समय में वे रैपिड एक्शन फोर्स में तैनात होकर अपने देश की सेवा कर रहे हैं।यह दोनों बेटियां इन्हीं की तरह आगे चलकर बास्केटबाल के खेल में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर अपने माता पिता के साथ साथ स्कूल समाज व जिले के के अलावा उत्तर प्रदेश व देश का नाम भी रोशन करेंगी।एक मुलाकात में इन दोनों बेटियों ने बताया कि हमारे इस सफलता के पीछे हमारे कोच जो कि उत्तर प्रदेश पुलिस में निरीक्षक पद पर तैनात अभिनव सिंह पुंडीर का विशेष योगदान है।आज जो कुछ हूँ इन्हीं लोगों के बदौलत हूँ। इनकी जितना प्रशंसा की जाए कम हैं।आज मैं उन्हीं की प्रेरणा से इस मुकाम पर हूंँ।इन दोनों बेटियों ने बताया कि इसके अलावा मैंने इस खेल क्षेत्र को अपने पिता जो कि रैपिड एक्शन फोर्स में व वे भी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं उनसे भी काफी प्रेरणा मिली है।वही हमारी माता व बहन का भी विशेष योगदान है कुल मिलाकर इनकी दोनों बेटी पहले महक खान कक्षा 11 वहीं दूसरी बेटी आफरीन खान जो कि कक्षा 9 में पढ़ने के साथ-साथ बास्केटबॉल खेल में भाग लेकर एक उभरती हुई खिलाड़ी के रूप में उभर रही हैं।जिससे ना कि इनके माता-पिता का सीना चौड़ा हो रहा है वहीं इनके साथ साथ इनके आसपास के लोगों का स्कूल के प्रबंधक तंत्रों प्रधानाध्यापक कोच अभिनव सिंह पुंडीर का भी सीना गर्व से चौड़ा होता हुआ दिखाई दे रहा था।इन दोनों ने और प्रतिभाशील बेटियो की तरह यह साबित कर दिया कि आज की बेटियां किसी भी बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।जिसका उदाहरण आप खुद देख सकते हैं जिसमें प्रमुख रुप से इंदिरा गांधी कल्पना चावला प्रतिभा पाटिल रानी लक्ष्मीबाई किरण बेदी गीता फोगाट सहित कई ऐसे क्षेत्रों में बेटियां अपना नाम रोशन कर चुकी है।जिससे यही प्रेरणा मिल रही है कीआज की बेटियां माता पिता पर भार ना होकर बल्कि माता-पिता का मान बढ़ाने के साथ-साथ अपना और अपने समाज के साथ साथ राष्ट्र का भी मान बढ़ाने का कार्य कर रही हैं। वही इस समय इनके पिता जोकि वर्तमान समय में मेरठ जनपद में रैपिड एक्शन फोर्स में तैनात इंस्पेक्टर अशफाक अहमद ने दूरभाष पर बताया कि मुझे अपने दोनों बेटियों पर गर्व है के हमारी दोनों बेटियां पढ़ने के साथ-साथ खेल क्षेत्र में भी भागीदारी करके अपना,मेरा और हमारे साथ साथ जिला प्रदेश और राष्ट्र का नाम भी रोशन करने का काम करेंगी। मालूम हो कि रैपिड एक्शन फोर्स में तैनात इंस्पेक्टर अशफाक अहमद भी बास्केटबॉल के खिलाड़ी के रुप मे जाने जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *