बाढ़ प्रभावित गाँवो में जल की गुड़वत्ता जांच कर किया गया जागरुक

देश की उपासना

गोरखपुर/जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के बाढ़ प्रभावित गाँवो में जल गुड़वत्ता की जांच कर जागरूक किया गया है। बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में चयनित राजधानी गौरी नम्बर-1 में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति/उ. प्र. जल निगम के तत्वावधान में यूनिसेफ़ के तकनीकी सहयोग से जल जाँच किट द्वारा गुड़वत्ता का परीक्षण कर जन समुदाय को जल जनित रोगों के कारण, निवारण सहित शुद्ध पेयजल की उपयोगिता , रखरखाव हेतु लोगों को जागरूक कर रोगों से बचाव हेतु जानकारी दी गई। अधिशासी अभियंता सिकन्दर अली ने बताया कि जनपद के बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में FTK किट के माध्यम से जल गुडवत्ता जाँच कराकर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जल गुड़वत्ता की जाँच कराया जा रहा है तथा यूनिसेफ़ टीम का तकनीकी सहयोग लिया जा रहा है। जल जागरूकता हेतु गोरखपुर जिला विकास अधिकारी प्रेमनाथ यादव के कुशल नेतृत्व में टीम कार्य कर रही है
वाटर टेस्टिंग किट से हुई जांच
यूनिसेफ़ उ. प्र.की टीम के जल गुड़वत्ता जाँच एक्सपर्ट धर्मेन्द्र कुमार द्वारा छोटा नल,इंडिया मार्का-2 हैंड पंप से आने वाले जल में घुलनशील पोषक तत्वों से लेकर अपद्रव्यो जैसे आर्सेनिक, फ्लोराइड, क्लोरीन, क्लोराइड,नाइट्रेट, हार्डनेस, अल्कानिटी सहित जल के पी एच ,जीवाणु आदि की जांच की गई एवं जल जनित रोगों के कारण एवं निवारण बताकर बचाव हेतु उपाय से जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *