रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव
पाली-हरदोई क्षेत्र के हथौड़ा समेत कई गांवों में लगातार कई दिनों से बिजली न आने से आम ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। आपको बता दें कि विकास खंड भरखनी के गाँव हथौड़ा तथा पड़ोसी गाँव मान नगला, विसौली,विलसरी आदि अन्य कई गांवों में लगभग 10 दिनों से बिजली गुल रहने से ग्रामीणों के कई कामकाज ठप पड़े हैं। लगभग 10 दिन से बिजली न आने से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी सवायजपुर को ज्ञापन सौंपा है। तहसील सवायजपुर क्षेत्र के विकास क्षेत्र भरखनी के अंतर्गत ग्राम हथौड़ा समेत कई गाँवो में 10 दिन से लगातार बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कभी कभार बिजली आ जाती है तो इतना कम बोल्टेज होता है कि कोई भी बिजली के उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।कम बोल्टेज की बजह से कई लोगों के समर खराब हो गये हैं। लो बोल्टेज और लगातार बिजली न आने से पानी न मिलने के कारण रबी की फसलें बर्बाद हो रहीं हैं।बिजली विभाग की उदासीनता के चलते किसान काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को इस संबंध में कई बार अवगत कराया गया लेकिन शिकायत के बाद भी बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। मजबूरन ग्रामीणों को सवायजपुर एसडीएम अभिषेक कुमार सिंह की शरण लेनी पड़ी और उनको ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है।और ज्ञापन में किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द से जल्द सुधार नहीं हुआ तो हम सभी ग्राम हथौड़ा एवं अन्य पड़ोसी ग्रामीण किसान वर्ग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

