बीएसए आफिस मे तैनात सेवानिवृत हुए कर्मी के सम्मान में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
अयोध्या।व्यक्ति कभी भी सेवानिवृत नहीं होता है।हाँ यह जरूर है कि व्यक्ति नौकरी पेशे से रिटायर्ड तो जरूर होता है लेकिन उसके बाद वह सामाजिक व पारिवारिक जिम्मेदारियां से जुड़ जाता है।उक्त बातें शनिवार को बीएसए लाल चंद्र ने बीएसए कार्यालय में तैनात रिटायर्ड कर्मचारी राम सुयश वर्मा के विदाई समारोह के दौरान कही।इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेवा निवृत हुए राम सुयश वर्मा द्वारा किये गए कार्य की तारीफ जितनी भी की जाए उतनी ही कम है।उन्होंने निष्ठा पूर्वक अपने दायित्व का निर्वाह किया।इससे पहले विदाई समारोह की शुरुआत सेवानिवृति कर्मचारी राम सुरेश वर्मा को माल्यार्पण व अंग वस्त्र पहनाकर किया।उसके पश्चात बीएसए लाल चंद्र ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की।इस मौके पर नगर शिक्षा अधिकारी तारकेश्वर नाथ पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी सोहावल रविता रावत, खंड शिक्षा अधिकारी तारुन यशवंत कुमार, मध्यान भोजन प्रभारी अंकुर सिंह, जिला समेकित शिक्षा अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी,आदर्श सिंह, भास्कर सिंह,गिरजा शंकर पांडे,मुकुल श्रीवास्तव,विशाल सहित अन्य कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना किया।

