स्थानीय हिंदी भवन के सभागार में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर के तत्वावधान में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मोहम्मद असलम ने किया । समारोह में 7 वर्ष से अधिक कार्यकाल बिताने वाले वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा नंदराम कुरील जी के पदोन्नत होकर उपनिदेशक वित्तीय सांख्यिकी निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ मे कार्यभार ग्रहण करने एवं जनपद सोनभद्र से स्थानांतरित होकर आए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल का स्वागत सम्मान समारोह पूर्वक किया गया । इस दौरान जनपद के समस्त संगठनों के पदाधिकारी लेखा एवं बीएसए कार्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित रहे सभी ने मुक्त कंठ से वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी के कार्यकाल को सराहा तथा अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह बुके आदि दे कर सम्मानित किया । कार्यक्रम का शुभारंभ आशीष पाठक अमृत के भजन गीत से हुआ इस अवसर पर वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी जय कुमार यादव उप विद्यालय निरीक्षक संघ के जिला महामंत्री एवं शाहगंज के खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ वाराणसी मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी महामंत्री आनंद कुमार सिंह उपाध्यक्ष लाल साहब यादव मंत्री कुंवर यशवंत सिंह कोषाध्यक्ष रवींद्र बहादुर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार यादव मंत्री दुष्यंत मिश्र उपाध्यक्ष राय साहब यादव लेखा कार्यालय के रजनीश श्रीवास्तव उमाकांत वर्मा अवध नारायण यादव चंदन सोनकर लालजी तिवारी अवकाश प्राप्त शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव सिंह बब्बन दुबे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाअध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ल माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार यादव प्रबंधक लाल साहब यादव अनिल दीप चौधरी रवि चंद्र यादव रामदुलार यादव लक्ष्मीकांत सिंह फुर्तीलाल कनौजिया ओम प्रकाश यादव राम नारायण गुप्ता जयप्रकाश यादव एमडीएम समन्वयक अरुण कुमार मौर्य नंद कुमार यादव वीरेंद्र यादव धीरज यादव हवलदार टीएन यादव अरविंद यादव जय सिंह यादव शैलेंद्र पाल श्री प्रकाश पाल रंजना पांडेय गायत्री देवी संजू सरोज पूनम मौर्य अच्छे लाल चौधरी जीआईसी प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह देशबंधु यादव ध्रुव यादव सहित अन्य संभ्रांत जन उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ अतुल प्रकाश यादव एवं आभार ज्ञापन जिला महामंत्री शिव कुमार सरोज ने किया राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

