बीकापुर विधानसभा सपा प्रत्याशी के साथ सपा संगठन के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न 

अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी बीकापुर तहसील संवाददाता)जिले के बीकापुर विधानसभा मे समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे हाजी फिरोज खान गब्बर के समर्थन में सपा का संगठन सक्रिय हो गया । पार्टी की बुलाई गई बूथ और सेक्टर कमेटियों की बैठक में कार्यकर्ताओं  की इतनी भीड़ जमा हो गयी कि नेताओ को इन्हें सम्हालना मुश्किल होने लगा। इनमे भदरसा और बीकापुर दोनों नगर पंचायतो के चेयरमैन सभासद और सपा के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।सोहावल चौराहे के पास बनाये गए चुनाव कार्यालय पर गब्बर और सपा समर्थक नेताओ की भारी भीड़ इकट्ठा हुई। जिला महासचिव वख्तियार खान की मौजूदगी में बूथ और सेक्टर कमेटियों के पदाधिकारी सयुस, यूथ बिग्रेड, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, जैसे सपा के फ्रंटल संगठनों के नेता कार्यकर्ता बिधान सभा प्रभारी, अध्यक्ष और प्रधान बीडीसी व जाति गत संगठनों के नेता सहित गब्बर समर्थक कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए जंहा चुनाव जीतने का टिप्स देते हुए नेताओ ने मतदान तक शोसल मीडिया पर हो रहे अनर्गल प्रचार से बचने का कार्यकर्ताओ को निर्देश दिया। जिला महा सचिव ने एक बूथ 10 यूथ की जिम्मेदारी का एहसास दिलाते हुए जीत की गुना गणित समझाई तो वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि पार्टी के द्वारा जो घोषणा पत्र जारी किया गया है  जनता के बीच कार्यकर्ता ले जांय और भाजपा के हिन्दू मुस्लिम करने के प्रयास से बचे। बदलाव की चल रही बयार को आंधी में बदल कर चुनाव को बड़े अन्तर से जीते। प्रत्याशी गब्बर खान ने सहयोग की अपील करते हुए इस बात का बिस्वास दिलाया कि मौका मिला तो सबका सम्मान और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नही रहेगी। संबोधन करने वालो में प्रत्याशी गब्बर खान नगर पंचायतो के चेयरमैन राशिद व जुग्गीलाल जय सिंह यादव के के पटेल राशिद जमील रालोद के प्रदेश महासचिव सुड्डू मिश्रा राम अचल यादव डॉ0 राम प्रताप यादव एजाज अहमद जय सिंह यादव राम अचल यादव आलू नेता रामनारायण विजय आनंद राजेश निषाद अजय रावत शोएब खान खुर्शीद अहमद सोहराब खान अफरोज खान दयानंद पासी राजेश यादव बीपत राम पासी राजकिशोर यादव गुरु प्रसाद निषाद आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *