बी एस ई, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा निवेशक जागरूकता अभियान चलाया गया

बी एस ई, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा निवेशक जागरूकता अभियान चलाया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। बीएसई ने श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में एमबीए और बी.काम छात्रों के लिए एक सेमिनार आयोजित किया जिसमे छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस सेमिनार के वक्ता बीएसई लिमिटेड के पृथेश सिंह रहे। जिन्होंने वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी छात्रों को बहुत ही सरल भाषा में समझाया। स्टॉक मार्केट में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए, निवेश करते समय क्या नही करना चाहिए और अगर आपकी कोई शिकायत है तो उसके निस्तारण के लिए अपनी शिकायत कहा दर्ज कराया जाए इन सभी महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला।

इस सेमिनार का आयोजन डा. ओम प्रकाश जी डायरेक्टर श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी ने कराया। इसके अलावा बीएसई से शैलेंद्र कुमार द्विवेदी और राम स्वरूप यूनिवर्सिटी से गौरव इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *