ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर से सम्मानित हुए। बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा
लक्ष्मणगढ़ – (सीकर)
बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर अपने लेख से समाज मे क्रांति लाने वाले कवि हरीश शर्मा को लगातार सकारात्मक लेख प्रकाशित करने हेतु ओएमजी बुक ऑफ रिकोर्डस में नाम दर्ज कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए अभियान के सह-संयोजक आकाश झुरिया ने बताया कि कवि शर्मा को उपखंड के ग्राम बीदासर स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल में पत्रकारिता के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्यो को लेकर ओएम जी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स-2021 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुंबई से पधारे ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के संस्थापक सदस्य प्रो.डॉ.दिनेश गुप्ता-आनंदश्री ने मैडल, प्रमाण-पत्र और रिकॉर्ड होल्डर विशेष स्टिकर से समान्नित किया। इस दौरान बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान टीम सदस्यों द्वारा निरन्तर किये जा रहे सराहनीय कार्यो की सराहना की एवं अभियान को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर कवि एवं समाजसेवी हरीश शर्मा ने सभी टीम का आभार माना और नई जिम्मेदारी मिलने का भी जिक्र किया।
एक जाना पहचाना मानवता की सेवा करने वाला चेहरा

