बैंड सनम ने फीनिक्स पलासियो में अपने यादगार प्रदर्शन से मचाई धूम

बैंड सनम ने फीनिक्स पलासियो में अपने यादगार प्रदर्शन से मचाई धूम

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ: शनिवार को, प्रसिद्ध बॉय बैंड “सनम” ने लखनऊ के फीनिक्स पलासियो में अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। बैंड ने बॉलीवुड की क्लासिक धुनों को अपने अनोखे अंदाज में गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह बहुप्रतीक्षित शानदार प्रदर्शन उनके 2024 भारत दौरे का छठा पड़ाव था।

शाम की शुरुआत प्रतिभाशाली – सनम पुरी, समर पुरी, वेंकी एस और केशव धनराज के मंच पर उतरने के साथ हुई। मधुर धुनों और कभी पुरानी न होने वाली बॉलीवुड धुनों को अपना अंदाज देने के लिए प्रसिद्ध, सनम के दमदार गायन और मंच पर उपस्थिति ने लखनऊ के संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यूट्यूब पर 11.1 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर होने के चलते, बैंड सनम की लोकप्रियता भौगोलिक सीमाओं के पर है। इस कार्यक्रम ने संगीत प्रेमियों को एक अविस्मरणीय शाम बिताने का अवसर दिया, जो ऊर्जा और मस्शूर बॉलीवुड गीतों के जादू से रंगी हुई थी।

फीनिक्स मिल्स के सीनियर सेंटर डायरेक्टर संजीव सरीन ने बताया, “फीनिक्स पैलेसियो में सनम का यादगार प्रदर्शन हमारे मॉल में आने वाले ग्राहकों के अनुभव को बढ़ाने के हमारे निरंतर प्रयासों का एक प्रमाण था। हम इस तरह के एक यादगार कार्यक्रम की मेजबानी करके खुश हैं, जिसने हमारे शॉपर्स को एक न भूलने वाली शाम बिताने का मौका दिया। यह शाम दिल को छू देने वाले आत्मीय संगीत और मनोरंजन से भरी हुई थी।”

लखनऊ में सनम के यादगार प्रदर्शन ने एक बार फिर भारतीय संगीत जगत में अग्रणी शक्ति के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया है। बैंड का भारत दौरा देश भर के दर्शकों को रोमांचित कर रहा है, जो हर शहर में पुराने गीतों और संगीत के आनंद की लहर लेकर पहुंच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *