ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान के अंतर्गत संचालित आश्रम अयोध्या के बी.के. मुकेश द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट को दिया गया इग्यारह लाख इग्यारह हजार एक सौ इग्यारह रुपया की सहयोग राशि

उत्तर प्रदेश अयोध्या ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू राजस्थान के अंतर्गत संचालित आश्रम, साई का पुरवा, दर्शननगर,अयोध्या के बी.के. मुकेश जो कि आध्यात्मिक सेवा ईश्वरीय ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी सेवायें लोगों को देते रहते हैं, उनके द्वारा आश्रम की ओर से श्री राम मन्दिर जन्म भूमि ट्रस्ट के सचिव चम्पत राय को सहयोग राशि के रूप 11,11,111.00 इग्यारह लाख इग्यारह हजार एक सौ इग्यारह रुपया मात्र का चैक प्रदान किया गया,इससे ब्रम्हा कुमारी संस्था के जुड़े हुए लोगों में इस बात की खुशी है कि किसी भाई के माध्यम से सनातन धर्म के प्रोत्साहन में सहयोग दिया गया, ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़े बहुत से भाई एवं बहनों द्वारा मुकेश जी को अपनी शुभकामनाएं दी गयी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *