जौनपुर क्राइम ब्यूरो धनंजय विश्वकमार्ः ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान से उत्तर प्रदेश भ्रमण पर निकली वरिष्ठ राजयोगिनी गीता बहन श्री राम की नगरी अयोध्या होते हुए जनपद जौनपुर सेवा केंद्र पर पहुची उनके साथ अयोध्या केंद्र की बीके अलका बहन तथाबीकेे मुकेश भाई व अन्य भाई बहन भी साथ पहुंचें। जौनपुर सेंटर पर पहुंचने पर यहॉ के भाई बहनों तथा सेंटर की इंचार्ज बी.क.े सुनीता बहन द्वारा उन सभी लोगों का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया।
वरिष्ठ राजयोगिनी बीके गीता बहन द्वारा सर्वप्रथम क्लास कराकर मुरली सुनाई गई और राजयोग के गुढ रहस्यों पर प्रकाश डाला गया तथा गीता ज्ञान को सहज एवं सरल तरीके से लोगों को समझाया गया, साथ ही धारणा पर विशेष बल दिया गया, कहा गया कि बिना धारणा के कुछ भी प्राप्ति संभव नहीं है वही बीके मुकेश भाई ने भी सहज भाव से राजयोग धारण करने की विधि बतलाई गयी, बताया कि राजयोग को धारण करने से कैसे मनुष्य का जीवन बदल जाता है, जीवन में खुशियां खुद चलकर दरवाजे पर आने लग जाती हैं।
जौनपुर सेंटर प्रभारी बीके सुनीता बहन ने बताया कि इस जनपद में कोई सेंटर और समर्पित ब्रह्माकुमारी बहन नहीं रहीं थी, जिसके कारण जनपद वासियों को इस गुड़ ज्ञान से वंचित होना पड़ रहा था लेकिन अब मेरे द्वारा शिव बाबा की प्रिय आत्माओं को सुदूर ग्रामीण अंचलतक ज्ञान पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा और इस संदेश को कि परमात्मा इस धरा पर आ चुके हैं ,जो इस धरापर सच्चा गीता ज्ञान का उपदेश दे रहे हैं उन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम में केंद्र से जुड़े वरिष्ठ राजयोगी भाइयों एवं बहनों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

