गोरखपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को गोरखपुर की भरोहिया ब्लॉक से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब कल्याण मेले का शुभारंभ किया।मेले मे मुख्यमंत्री केंद्र एवं प्रदेश सरकार की 15 कल्याणकारी योजनाओं के 75 लाभार्थियों को मंच से स्वीकृति पत्र प्रदान कर जनसभा को संबोधित किए।इस मेले में दिव्यागंजनो को कृत्रिम अगं वितरण. विभिन्न वृद्बावस्था,दिव्यांग एवं निराश्रित पेशंन, पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना के अन्तर्गत शौचालय स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों, एन आर एल एम से चयनित महिला समुह,पीएम किसान योजना, पुष्टाहार वितरण, गर्भवती महिला की गोद भराई, और अन्न प्रासन ,जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013के तहत पात्र परिवारों को राशन कार्ड का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह ने महराज जी के सभी कामो का विस्तार पूर्वक वर्णन किया अन्त मे गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह ने महराज जी के नीतियों का बखान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।योगी जी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गोरखपुर सी डीओ से कहा कि कोई भी गरीब परिवार आयुष्मान कार्ड से वचिंत नही होना चाहिये अगर आयुष्मान कार्ड नही बन पाता है तो पीड़ित परिवार स्टीमेट बनाकर मुख्यमंत्री राहतकोष से सहायता दिलाने का काम करे।किसी भी पिड़ित व्यक्ति को जो गम्भीर बिमारी से जूझ रहा है।उसका तत्काल मदद होना चाहिये।

