आर एल पाण्डेय
लखनऊ मे मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन( चमार/जाटव) से समाज मे काफी सकरात्मक संदेश पहूँचा है।
संत शिरोमणि रविदास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के सदस्य रामह्रदय राम ने बुधवार को कहा कि इस कार्यक्रम मे मौजूद भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्य,डा दिनेश शर्मा ने समाज के प्रति किए जा रहे कार्यो से अवगत कराया और इस वर्ग के हित मे केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनावो से अवगत कराया ।
कार्यक्रम मे रविदास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामह्दय राम, विजय प्रताप,नीरज गौतम,रामाशीष प्रसाद,सतीश वर्मा,सुरेश पुष्कर सहित विधायक ओम कुमार चमार,विधायक दीनानाथ भाष्कर ने अतिथियो को गुरू रविदास का चित्र भेंट कर स्वागत किया।

