केंद्र सरकार ने किसानों के लिये किया वो 70 साल नही कर पायी सरकारे- सुरेश राही, विधायक हरगांव।
आर एल पाण्डेय
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर चुनावी हलचल शुरू हो गई है विपक्ष भी कोई मौका छोडना नही चाहता वही सत्ता पक्ष के कद्दावर नेता भी विकास कार्यों को गिनाने में कोई कसर नही छोड़ना चाहते इसीक्रम में चुनावी चर्चा में जब बिसवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि हमारा विकास गरीबों, आमजनमानस, छात्रों, नौजवानों और किसानों के बीच जाकर जाने और यदि विपक्ष के चश्मे से यदि हमारा कोई विकास देखता है तो विधानसभा चुनाव में जनता खुद जवाब देने वाली है और जिस प्रकार से हमारी डबल इंजन की सरकार ने चाहे किसान सम्मान निधि हो या फिर उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस वितरण हो या फिर सामूहिक कन्या विवाह हो हमारी भाजपा सरकार के विकास कार्य किसी से छिपे नही और जिस प्रकार से ऐतिहासिक फैसले प्रधानमंत्री द्वारा लिये गये हम अपनी क्षेत्र की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त करते है और किसान आंदोलन पर कहा कि वह किसानों का नही बिचौलियों का आन्दोलन है वास्तविक किसान खेतों में खेती कर रहे हैं जितने किसान राकेश टिकैत के साथ है क्या पूरे देश में इतने ही किसान है और जिस प्रकार से किसानो के लिये मोदी सरकार ने काम किया है 70 साल में आजतक किसानों के लिये इतना किसी ने नही किया इसीक्रम में हरगांव विधायक सुरेश राही ने बताया कि विपक्ष का काम सरकार पर आरोप लगाना और जनता का काम न्यायधीश की तरह फैसला सुनाना अब वह समय दोबारा नही आयेगा कि आधे-अधूरे कामों को गिनाया जाये हमारी सरकार ने उन आधे अधूरे कामों को भी पूरा किया जिनको पूरा होने से पहले ही पूर्व की सरकार ने फीता काटने का काम किया था और कहा जिस प्रकार से हाईकोर्ट ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की बात केन्द्र के समक्ष रखी है हम उसका सम्मान करते है और हमारे नेता बाबू जी कल्याण सिंह ने जिस प्रकार से रामलला के लिये अपने राज्य को त्याग दिया था और कारसेवकों पर अत्याचार करना पसंद नही किया आखिर उनका सपना पूरा हुआ हम उसी प्रकार से जनता को सर्वोपरि मानते है और जिसप्रकार से भाजपा कार्यकाल में विकास हुआ है और सभी अपराधी अपने आप को असुरक्षित समझने लगे है कुछ तो प्रदेश ही छोड़ चले गये और बाकी जेल में अब केवल और केवल विकास की बात होगी।

