भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कार्यशाला सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कार्यशाला सम्पन्न

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

सीतापुर। जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा होने ग्राम परिक्रमा यात्रा का कार्यक्रम को लेकर बैठक की गई, जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा राम निवास यादव जी ने बताया कि ग्राम परिक्रमा यात्रा में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे जनपद के हर गांव में जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताएंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश मिश्रा के द्वारा की गई। जिलाध्यक्ष जीने बताया की भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता मिशन 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार है और होने वाले लोकसभा चुनाव में किसान मोर्चा अग्रणी भूमिका निभाएगा।
इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री उपेंद्र शुक्ला,भाजपा जिला महामंत्री रोहित सिंह , भाजपा जिला मंत्री उदित बाजपई , सुनील मिश्रा , डॉ पवन सिंह ,मनीष द्विवेदी, रवि तिवारी, वीरेश शुक्ला, शरद सिंह, रवि प्रकाश, प्रदीप शुक्ला ,संदीप शुक्ला, अनिल मिश्रा, विनोद त्रिपाठी, समस्त जिला पदाधिकारी एवं समस्त मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *