ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर द्वारा वर्ष प्रतिपदा भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन टीडी कालेज से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ पुनः टीडी कालेज में समाप्त हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा आज का दिन बहुत गौरव का दिन है।आज ही के दिन भारतीय नव वर्ष प्रारंभ हुआ,सृष्टि की रचना हुई,आर्य समाज की स्थापना हुई,संत झूलेलाल जयंती,चैत्र नवरात्रि प्रथम दिन और संघ संस्थापक डा केशव का जन्म दिन है।संघ समाज एवम देश का कार्य निरंतर 98 वर्ष से कर रहा है।संघ का स्वयं सेवक देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है।जब हिन्दू समाज संगठित रहेगा तभी देश विश्व गुरु बनेगा।क्योंकि संघ में शक्ति है।यह कलयुग का मंत्र है।यह हमारा सभी का दायित्व है हम अपने पूर्वजों के योगदान को याद रखते हुए अपने कर्तब्यो का निर्वहन करे।अपनी संस्कृति का बचाए रखे । कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में डा कैप्टन ने सब को नव वर्ष की शुभ कामना दी,और देश व समाज के लिए अच्छा करे।गीत का प्रस्तुति कारण सुभाष ने किया।
राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पुष्प वर्षा में प्रमुख रूप से डॉक्टर सरला त्रिपाठी जी सुचिता सिंह जी डॉ उषा सिंह जी अनीता त्रिपाठी श्रीमती किरण सिंह ने प्रमुख रूप से प्रभावित किया। कार्यक्रम में वंदे मातरम और जय श्रीराम के नारों से नगर गूंज उठा। नगर में हो रहे पथ संचलन को जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कार्य क्रम में विभाग प्रचारक जगदीश,प्रांत गो रक्षा प्रमुख अरविंद, वीरेंद्र मौर्य ,जिला संघ चालक डा सुभाष सिंह,जिला प्रचारक रजत,जिला कार्यवाह रजनीश , रवींद्र सिंह ,धर्मवीर,अजय पाठक मोदनवाल,नगर प्रचारक आलोक, प्रदीप,अजय ,अमित निगम,सुलभ श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव, रमेश सिंह अन्य समाज के बंधु उपस्थित रहे।

