ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। भारतीय नागरिक परिषद द्वारा स्थानीय होटल गोमती में विवेकानंद जयंती समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती संयुक्ता भाटिया महापौर लखनऊ ने किया विशिष्ट अतिथि अभय जी धर्म जागरण प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर प्रदेश, कुलदीप त्रिपाठी अपर महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश सरकार शैलेंद्र दुबे महामंत्री विद्युत पावर इंजीनियर एसोसिएशन की गरिमामय उपस्थिति रही कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण से प्रारंभ हुआ इस अवसर पर संबोधित करते हुए संयुक्ता भाटिया महापौर ने कहा कि स्वामी जी ने कहा था कि उपनिषदों के सत्य तुम्हारे सामने हैं उन्हें स्वीकार करो उनके अनुसार अपना जीवन बनाओ और इसी से शीघ्र ही भारत का उद्धार होगा स्वामी जी के यह सत्य वचन आज समर्थ भारत का निर्माण कर रहे हैं। अभय जी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं के चरित्र निर्माण में स्वामी जी के वचनों का महत्वपूर्ण योगदान है उनके जैसी विभूतियां राष्ट्र की आत्मा को झंकृत करती है कार्यक्रम की उपस्थिति अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में नगर के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद थे उनमें से प्रमुख हरि शरण मिश्रा एसoडी मिश्रा अध्यक्ष यूनियन बैंक कर्मचारी संगठन ओम प्रकाश पांडेय हरेंद्र नाथ पांडेय रुपेंद्र उपाध्याय वाई के अरोड़ा शशि कुमार मिश्रा, आनंद मिश्रा,ओमप्रकाश उप्रेती, हेमा उप्रेति जगदीश अटल राजू वाल्मिकी अशफाक बेग मोहम्मद जुनेद राम कुमार अमर कुमार राज कुमार रजत कुमार नंदनी मिश्रा मनोज मिश्रा सतेंद्र ठाकुर नम्रता सिंह अजय तिवारी वरुण शर्मा विनय तिवारी बलदेव शर्मा अन्य सभी उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद प्रस्ताव चंद्र प्रकाश अग्निहोत्री अध्यक्ष द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन करुणेश शुक्ला ने सफलतापूर्वक किया।

