
भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध सप्ताह 25 मई से 31 मई तक चलाया जा रहा है।इसी क्रम आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में जागरूकता पोस्टर का विमोचन अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि तम्बाकू एवं ध्रूमपान लेना बहुत नुकसानदायक है इससे बचे और दूसरों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करे।
इस अवसर उपस्थित क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र कुमार दूबे परिषद द्वारा किये जा जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू से होने वाले खतरे और उसके प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया.
मुख एवं दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव प्रकाश मौर्य ने बताया WHO द्वारा वर्ष 1987 से हर साल 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है. पान, गुटखा, सिगरेट, दोहरा, खैनी, सुर्ती एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद सेहत के लिए अत्यंत हानिकारक हैं, इनसे कैंसर के साथ ही हर्दय, फेफड़ा, गुर्दा एवं शरीर के अन्य भागों को भी नुकसान होता है.
कोरोना संक्रमण के दौर में तो ये ख़तरा और बढ़ गया हैl धूम्रपान करने से फेफड़े कमजोर हो जाते हैँ जिससे कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना रहती है l इसके अलावा पान मसाला, गुटखा खाकर लोग जगह -जगह थूकते हैँ जिससे संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है l
तम्बाकू उत्पादकों का प्रयोग मुख एवं गले के कैंसर का प्रमुख कारण है जिससे हर साल करीब 4 लाख लोग अपनी जान गँवा देते हैँ l
GATS(ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे )2016-17 के अनुसार भारत में करीब 34.6% व्यस्क लोग तम्बाकू का सेवन करते हैँ l सिगरेट, बीड़ी का उपयोग करने वालों की संख्या 1998 में 7.9 करोड़ से बढ़कर 2015 में 11 करोड़ हो गयी अतः ये अत्यंत अवश्यक है कि लोग जल्द से जल्द इस लत से छुटकारा पा लें.
तम्बाकू छोड़ने के कुछ उपाय –
1. मज़बूत इक्छा शक्ति रखें
2.अचानक बंद करने के बजाये धीरे –
धीरे तम्बाकू की मात्रा कम करें
3.तलब लगने पर लौंग, इलाइची, सौंफ का प्रयोग करें.
4. तम्बाकू का सेवन करने वालों से दूरी बना के रखें
पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता ने कहा की लोग गुटका दोहरा इत्यादि खाकर जगह जगह थूकते है जिससे ये हर तरफ गंदगी के साथ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख समग्र ग्राम विकास अतुल जायसवाल ने कहा कि समाज मे ब्याप्त तमाम बुराइयों का कारण नशावृत्ति है अगर व्यक्ति किसी भी प्रकार के नशा से दूर रहे समाज और परिवार के लिए लाभदायक है।इस अवसर पर प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख वनवासी सहायता अवधेश गिरी ने कहा कि परिषद द्वारा चलाये जा रहे साप्ताहिक कार्यक्रम में शहर के प्रमुख कार्यालय स्टेशन इत्यादि पर शपथ के साथ पम्पलेट के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शरद शाहू शिवकुमार गुप्ता, सुजीत गुप्ता, डाक्टर आशुतोष सिंह,संतोष अग्रहरि, अजय श्रीवास्तव रमेश श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव संजय अस्थाना इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन सचिव दिलीप जायसवाल ने किया।

