भारत सरकार के प्रयास से स्वरोजगार एवं कुटीर उद्योग को मिला बढ़ावा
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ।भारत सरकार की एमएसएमई मंत्रालय, नोडल संस्था राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, तकनीकी संस्था परिवर्तन समाज विकास समिति एवं यूएसएस फाउंडेशन के सम्मिलित सहयोग से रंजीतपुर, जौनपुर में आयोजित सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम से महिलाओं में जागरूकता आ रही है। महिलाओं में उद्यमिता की भावनाएं जगी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही शिखा सिंह ने बताया कि, महिलाएं अब रोजगार के लिए, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में संपूर्ण भागीदारी दे रही हैं। महिलाओं में हथकरघा उद्योग के प्रति आकर्षण बढ़ा है। महिलाएं लघु एवं कुटीर उद्योग में अपनी रुचि रखने लगी है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम हमारे कलाकारों को नए एवं सुंदर उत्पादों के नए विचारों एवं नवाचारों से परिचित करा रहा है। जिससे उनके उत्पादन को आकर्षक एवं बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। पारसनाथ सिंह ने बताया की भारत सरकार की लगातार पहल है, लघु उद्योग को बढ़ाना। लघु उद्योग समाज की एक महत्वपूर्ण इकाई है। जिसके सहयोग से समाज को व्यवस्थित किया जा सकता है। लघु उद्योग का राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम जनार्दन सिंह की देखरेख में संपन्न हुई।कार्यक्रम में अशोक कुमार सिंह,पारसनाथ सिंह,आनंद कुमार सिंह,सुषमा सिंह,बिंदु गौड़,अश्वनी गौड़, बंदन, ग्राम प्रधान सावित्री देवी, सरिता देवी,सपना सिंह,पुष्पा सिंह,अनिल गौड़ आदि लोग उपस्थित रहे ।

