मंडल ने माल लदान (लोडिंग) में स्थापित किया नया कीर्तिमान

मंडल ने माल लदान (लोडिंग) में स्थापित किया नया कीर्तिमान

वित्तीय वर्ष 23-24 में निर्धारित 5.00 मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले, 5.18 मीट्रिक टन लोडिंग की गई

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। मण्डल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में वित्त वर्ष 2023-24 में मण्डल ने माल लदान के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक कीर्तिमान स्थापित किया एवं निर्धारित लक्ष्य से अधिक लदान करने में सफल रहा I इस उपलब्धि को प्राप्त करने के दौरान मण्डल द्वारा विभिन्न सामग्रियों के लदान का संक्षिप्त ब्योरा निम्नवत है:-

उर्वरक :- पिछले साल 2.56 मीट्रिक टन की तुलना में 2.57 मीट्रिक टन की लोडिंग।,
सीमेंट :- पिछले साल 0.98 मीट्रिक टन की तुलना में 1.27 मीट्रिक टन की लोडिंग।
पब्लिक फूड ग्रेन्स(PFG) :- पिछले साल 0.27 मीट्रिक टन की तुलना में 0.26 मीट्रिक टन।
बैलन्स अदर गुड्स (BOG) :- पिछले साल 0.90 मीट्रिक टन की तुलना में 1.08 मीट्रिक टन।
चीनी :- पिछले साल 22 रेक की तुलना में 26 रेक।
कोयला:- पिछले वर्ष 36 रेक की तुलना में 91 रेक।
पीसमील (Piecemeal):- पिछले वर्ष 393 वैगन की तुलना में 4866 वैगन (116 रेक) की लोडिंग।

अन्य उल्लेखनीय प्रदर्शन:
(i) अब तक का सर्वश्रेष्ठ सीमेंट लोडिंग पिछले वर्ष 368.5 रेक की तुलना में 434.5 रेक इस वर्ष l
(ii) अब तक का सर्वश्रेष्ठ चीनी लोडिंग पिछले वर्ष 22 रेक की तुलना में 26 रेक इस वर्ष l
(iii) अब तक का सर्वश्रेष्ठ कोयला लोडिंग पिछले वर्ष 36 रेक की तुलना में 91 रेक इस वर्ष l
(iv) अब तक का सर्वश्रेष्ठ पीसमील (Piecemeal) लोडिंग पिछले वर्ष 393 वैगन की तुलना में 4866 वैगन इस वर्ष l

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक ने सभी संबंधित विभागों को इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मण्डल अपनी उत्तम सेवाएं प्रदान करके निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है एवं भविष्य में भी मण्डल इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए अपने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अग्रसर रहेगा I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *