मंडल रेल प्रबन्धक ने समपार फाटको पर कर्मचारियों की सजगता का मध्य रात्रि में किया औचक निरीक्षण-
-रेल संरक्षा व यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-मंडल रेल प्रबन्धक
-मध्य रात्रि में मंडल रेल प्रबन्धक द्वारा समपार फाटकों का औचक निरीक्षण-
लखनऊ, 08 जनवरी 2026। भारतीय रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है, शीतकाल के मौसम में रेल संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल निरंतर सतर्क और सक्रिय है।
लखनऊ. वूर्चोत्त्र रेलवे मंडल शीतकाल के इस मौसम में भी रेल संरक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षा के लिए निरंतर सतर्क और रात-दिन सक्रिय है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर मंडल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल व उनकी टीम लगातार प्रयासरत् है।
मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने रेल संरक्षा एवं कर्मचारियों की सजगता की जांच के लिए दिनांक 7/8 जनवरी की मध्यरात्रि में गोरखपुर- आनंद नगर रेल खण्ड के मध्य गेट संख्या 11- सी एवं 13- सी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात गेटमैन की सतर्कता को जाँच और कर्मचारियों से सुरक्षित ट्रेन परिचालन के संबंध में बात की। जाँच के दौरान सभी गेटमैन ड्यूटी पर सतर्क पाए गए। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इससे पूर्व दिनांक 6 /7 जनवरी को भी गोंडा -आनंद नगर के मध्य स्थित समपार संख्या 74-सी,69-सी, 68-सी एवं 66-सी का औचक रात्रि निरीक्षण कर गेटमैन की सतर्कता की जांच की गई थी।
मंडल रेल प्रबन्धक ने कर्मचारियों को रेल संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए कर्मचारियों को रेल संरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए तथा विशेष रूप से शीतकाल में कोहरे की स्थिति में अधिक सतर्कता बरतने पर बल दिया। उन्होने कहा कि पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल शीतकाल में निर्बाध एवं सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) नीतू एवं वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) गौरव गुप्ता भी उपस्थित थे।

