गोरखपुर खजनी डी के यू हिंदी संवादाता रवि कुमार:बीते रविवार को खजनी क्षेत्र के कैथवलिया शुक्ल गांव निवासी बबलू निषाद उम्र 32 वर्ष मछली पकड़ने के लिये पोखरे फिसल जाने के कारण डूब गए थे, गोताखोरों ने सोमवार सुबह को लाश को पोखरे से खोज निकाला,उसके बाद स्वजनों ने बहुरीपार चौराहे पर हंगामा कर दिये,सूचना पर पहुंचे तहसीलदार प्रद्युम्न पटेल ने उनकी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया,स्वजनों का आरोप था ठीकेदार पोखरा से मिट्टी निकालकर अत्यधिक गहरा कर दिया था जो बारिश के दौरान भर गया था इसलिए मृतक गहरे पानी में डूब जाने से उसकी मृत्यु हो गई, अगर पोखरा पहले जैसा रहा होता तो मृत्यु की संभावना नहीं रहती, खुदाई के दौरान तहसील प्रशासन से मिलकर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की थी, अगर प्रशासन ध्यान दिया होता तो ऐसी घटना घटित होने से बच जाते, स्वजनों की मुआवजा की मांगे तहसीलदार प्रदुमन पटेल ने स्वीकार कर लिया,चौकी इंचार्ज हरनहीं मनीष कुमार यादव ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी,हंगामे के दौरान सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू प्रसाद, चौकी इंचार्ज मनीष कुमार यादव सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे

