मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का जनपद में राज्यमंत्री गिरीश चद्र यादव के आवास पर हो रहा है आगमन :मंत्री जी के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि देने आ रहे मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का जनपद में राज्यमंत्री गिरीश चद्र यादव के आवास पर हो रहा है आगमन :मंत्री जी के पिता के निधन पर श्रद्धांजलि देने आ रहे मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश
मीडिया प्रभारी मनीष कुमार श्रीवास्तव
जौनपुर खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव जी का आगमन सोमवार को जनपद में हो रहा है मुख्यमंत्री मोहन यादव जी खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री माननीय गिरीश चंद्र यादव जी के आवास पर जाकर उनके पिता के निधन उपरांत आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री
10. 10 बजे सुबह लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट बाबतपुर वाराणसी में आएंगे, और वहां से हेलीकॉप्टर से खेल के मैदान भकुरा उत्तर के पूरा पर बने हेलीपैड पर 10:30 पर उतरेंगे। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) माननीय गिरीश चन्द्र यादव जी के आवास पर पूज्य पिता सवधू यादव के निधन उपरांत आयोजित कार्यक्रम मे सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि देंगे।
वे लगभग 50 मिनट आवास पर रुकेंगे और 11.20 पर हेलीकॉप्टर से लाल बहादुर एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *