ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अवध कॉलेजिएट के हिंद नगर वार्ड के अंतर्गत बल्दी खेड़ा में श्रीमती संयुक्ता भाटिया महापौर के तत्वावधान में श्री सुरजीत सिंह पार्क का भव्य उद्घाटन महापौर संयुक्ता भाटिया के कर कमलों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र व गणेश वंदना से हुआ । उसके पश्चात बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
इस अवसर पर क्षेत्र के सभासद सौरभ सिंह (पूर्व पार्षद) , क्षेत्र के नामित पार्षद सरबजीत सिंह, केंद्रीय सिंह सभा के अध्यक्ष निर्मल सिंह, विद्यालय प्रबंधक सर्वजीत सिंह ,निदेशिका जतिंदर वालिया एवं संयुक्त निदेशिका ब्रह्मजोत कौर मौजूद रहे। महापौर संयुक्ता भाटिया ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात पौधारोपण करके समाज को यह संदेश दिया कि हमें अपने आसपास व वातावरण को साफ रखना चाहिए और हम सबको यह संकल्प करना है कि लखनऊ शहर को स्वच्छता की श्रेणी में प्रथम लाकर रहना है। महापौर ने सभी क्षेत्रवासियों एवं विद्यालय प्रबंधक सर्वजीत सिंह को इस अवसर पर बधाई दी ।
प्रबंधक एवम निर्देशिका ने महापौर से कोटि-कोटि धन्यवाद किया व प्रबंधक जी ने बताया कि उनके पिता उनकी इस पूरे सफर के प्रेरक रहे हैं उन्हीं की सिखाई हुई सीख से ही वह यहां तक पहुंचे हैं आज उनके नाम से इस पार्क को पहचान मिली है। इससे उनके लिए बहुत गर्व की बात है इसके लिए सभी इस बधाई के पात्र हैं और अंत में उन्होंने पूर्व सभासद मोनू एवं उपस्थित आगंतुको का धन्यवाद किया और सभी के लिए यह यादगार दिन रहा।

