लखनऊ:
माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अंदर 17 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 का आयोजन दिनांक 13 दिसंबर 2025 से 17 दिसंबर 2025 तक कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में होगा।
• देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों तथा कतिपय संगठन/सोसाइटीज सहित कल 41 टीमों का लखनऊ आगमन हो चुका है।
• “अतिथि देवो भव” के अनुरूप देशभर से आए सभी आगंतुकों का स्वागत लखनऊ की तहजीब के अनुसार किया गया।
• प्रत्येक टीम का उनके लाइजनिंग ऑफिसर द्वारा उनके डिबोर्डिंग स्टेशन पर स्वागत किया गया। उसके पश्चात सभी टीमों को रजिस्ट्रेशन हेतु प्रतियोगिता स्थल पर आवंटित बस/कार के द्वारा पहुंचाया गया।
• सभी टीमों के प्रतिभागियों , कोच/मैनेजर आदि के भोजन की व्यवस्था प्रतियोगिता स्थल के साथ सभी टीमों के ठहरने हेतु आवासीय स्थल पर भी की गई है।
• टीमों के रजिस्ट्रेशन का कार्य गतिमान है और आज देर रात तक सभी टीमों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर लिया जाएगा।
• उद्घाटन समारोह में प्रस्तुत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास भी किया गया।
• संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ० प्रदीप कुमार, उप शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल रेखा दिवाकर, जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार सहित सभी अधिकारी और कार्मिक प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित रहे।
• संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ० प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और कल दिनांक 13 दिसंबर 2025 से गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में एक लघु भारत की झलक अगले 5 दिन तक दिखाई देगी।
•मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ० दिनेश कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता के लिए डॉ० भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान उत्तर प्रदेश स्टेडियम अयोध्या के द्वारा 25 निर्णायकों की एक टीम की नियुक्त की गयी है जो निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ प्रतियोगिता के संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करेगी।
• संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ० प्रदीप कुमार के द्वारा आए हुए सभी कोच एवं मैनेजर के साथ एक बैठक भी की गई जिसमें डॉ० प्रदीप कुमार द्वारा सभी को प्रतियोगिता से संबंधित सभी आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।
• मीडिया कॉर्डिनेटर एवं मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल डॉ० दिनेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय (उत्तर प्रदेश सरकार) तथा एच सी एल फाउंडेशन की संयुक्त पहल के द्वारा स्किल रथ मोबाइल वैन प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध रहेगी जिससे देशभर से एकत्रित युवाओं को व्यावसायिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
• डॉ दिनेश कुमार ने यह भी बताया कि रीजनल साइंस सिटी लखनऊ की भी एक मोबाइल वैन प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध रहेगी जिससे देश भर से जुटे युवा नवीनतम वैज्ञानिक नवाचार के बारे में जान सकेंगे और लाभान्वित हो सकेंगे ।

