मित्रसेन यादव के संघर्षों के इतिहास को पन्नों में दर्ज करने की आवश्यकता है-पूर्व मंत्री ललई यादव

मिल्कीपुर-अयोध्या। मित्रसेन यादव के संघर्षों के इतिहास को पन्नों में दर्ज करने की आवश्यकता है ।उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ललई यादव ने स्वर्गीय मित्रसेन यादव की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर किसान इंटर कॉलेज मिल्कीपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर  व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड रामप्रसाद रसिक एवं संचालन सुरेश इनसान ने किया।
श्रद्धांजलि सभा के आयोजक संयोजक बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद सेन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि अब कोई मित्रसेन यादव तो नहीं बन सकता है लेकिन हम लोग उनके बताए हुए पद चिन्हों पर चलकर जरूरतमंदों की लड़ाई निरंतर लड़ते रहेंगे। समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी चौधरी बलराम यादव ने बताया इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, अब्बास अली जैदी, अनूप सांडा, पूर्व विधान परिषद सदस्य तिलकराम वर्मा, हरण टीम गंज ब्लाक प्रमुख अंकुर सेन जिला पंचायत सदस्य इंदू सेन समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राशिद जमील, राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव सोनू मिश्रा पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलासन पांडे वरिष्ठ नेता सूर्यकांत पांडेय, चौधरी महेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहब लाल यादव, प्रमुख राम प्रकट रावत संबोधित करते हुए पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता छेदी सिंह, समाजवादी पार्टी जिला गोंडा के अध्यक्ष पप्पू यादव, पूर्व चेयरमैन जब्बार अली, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुनव्वर अली, शाह हयात मसूद गजाली, मोहम्मद सलीम खान, संजय यादव, जय सिंह यादव, रामचंद्र, रावत शरद पासवान, अमृत राजपाल, मनोज जयसवाल, रमाकांत यादव, स्वामीनाथ वर्मा, अशोक वर्मा, आजाद सिद्दीकी, रामचेत यादव, बबलू कनौजिया, शाहरुख पठान, अंगद यादव, पितांबर यादव, ईश्वर लाल वर्मा, अमृत लाल वर्मा, मोहम्मद कमर राईन, शोएब खान, मकसूद अली, मोहम्मद अपील बबलू, पंचायत सदस्य मोहम्मद अली, रईश खान, ताजुद्दीन पप्पू, राम अचल यादव आलू नेता, खामा यादव, रमाकांत यादव, देवमणि कनौजिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *