मिशन प्रेरणा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षक संकुल सदस्यों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम ब्लॉक- तारुन पर हुआ सम्पन्न

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनीता यादव अयोध्या के मार्गदर्शन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अयोध्या संतोष कुमार देव पाण्डेय की उपस्थित में  ब्लॉक तारुन के सभागार में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत शिक्षक संकुल सदस्यों का उन्मुखीकरण  कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अयोध्या संतोष कुमार देव पाण्डेय द्वारा की गई || बैठक में  जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुनील श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे |कार्यक्रम के संयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी  प्रमोद कुमार  उपाध्याय  द्वारा समस्त उपस्थित अतिथियों को बुके प्रदान कर स्वागत सम्मान  किया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अयोध्या ने कार्यशाला में शिक्षक संकुलों को शासन की महत्वकांक्षी योजना मिशन प्रेरणा में दिशानिर्देश के अनुरूप किये जा रहे उनके बेहतरीन कार्यों के लिए उत्साहित एवं प्रोत्साहित किया।जनपद स्तरीय संदर्भदाता मनीष देव गुप्ता  ने ई पाठशाला फेज-5 के अपने अनुभवों एवं रणनीतियों,एसआरजी डॉअंबिकेश त्रिपाठी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020  के निपुण भारत अभियान के आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता के विषय में सभी शिक्षक संकुल सदस्यों का ज्ञानवर्धन किया। एसआरजी संदर्भदाता अमित मिश्रा ने मूल्यांकन हेतु  सरल ऐप के प्रयोग ,स्काउट शिक्षक संदर्भदाता अनूप मल्होत्रा ने प्रेरणा साथी द्वारा शैक्षणिक सहयोग में योगदान, शिक्षिकाओं संदर्भदाताओं निवेदिता उपाध्याय ने क्रमशः प्रेरणा लक्ष्य ऐप से भाषा-गणित आकलन अभ्यास, अंजू वर्मा ने रीड अलांग ऐप से समझ के धाराप्रवाह भाषा पढ़ना और डिकोडिंग एवं  शिक्षक संदर्भदाताओं  बृजेश यादव और सदक ए हुसैन  ने क्रमशः मोहल्ला क्लास में शिक्षक की भूमिका और दीक्षा ऐप से विद्यार्थियों और शिक्षकों को लाभ से संबधित विषयों पर शिक्षक संकुल की समझ विकसित कर उनका मनोबल बढ़ाया।उद्घोषक के रूप में कार्यक्रम का सफल संचालन अम्बिकेश त्रिपाठी वरिष्ठ एस. आर. जी सदस्य द्वारा संदर्भदाताओं के उत्कृष्ट कार्यो से परिचय करते हुये प्रत्येक शिक्षक संकुल सदस्यों को प्रेरित कर किया गया।ए आर पी सदस्यों में  यमुना लाल यादव ( सामाजिक विषय) और संतोष कुमार (गणित) नोडल शिक्षक संकुल मनोज प्रजापति, धर्मेन्द्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, महेन्द्र दुबे, अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार पाठक, शिव प्रकाश गोस्वामी, आदि उपस्थित रहे।सभी शिक्षक संकुल ने प्रसन्नता पूर्वक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी आदरणीय शिक्षक संकुल सदस्यों मे मोहम्मद शकील, उमाशंकर त्रिपाठी,देवेन्द्र प्रताप सिंह, रूद्र नारायण पाण्डेय, अर्चना शर्मा, अर्चना तिवारी, नीलम, दिनेश कुमार, राम भुवन वर्मा, संतोष उपाध्याय, राम गोपाल यादव, राजेन्द्र प्रसाद, विनोद कुमार सिंह, रण विजय सिंह, श्याम नारायण, महेन्द्र कुमार, सन्तोष वर्मा, नागेश वर्मा, अनुपम गौड़, कुलदीप दुबे, रामजीत यादव, हर्षित पाण्डेय, संदीप, संतोष सोनी, देव नारायण पाण्डेय, झिंकाईप्रसाद, बाबूराम, जयेन्द्र सिंह, प्रतीक वर्मा, सुरेश चौरसिया, नसीब अली, मोहम्मद अफरोज , हनुमान प्रसाद,अखिलेश कुमार, प्रीति सिंह, शैलेन्द्र वर्मा,अंशिका पाण्डेय, सौम्या गुप्ता,राजकुमार वर्मा आदि प्रेरक शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी तारुन द्वारा  अतिथियों को आभार प्रकट कर किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *