मिशन शक्ति, मेरी माटी मेरा देश तथा शारदीय नवरात्रि पर्व पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में देवी गीत, जगराता कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर 22 अक्टूबर 2023 (सू0वि0)-विज्ञप्ति
उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, संस्कृति विभाग लखनऊ द्वारा मिशन शक्ति, मेरी माटी मेरा देश तथा शारदीय नवरात्रि पर्व पर जनपद के विभिन्न मंदिरों में देवी गीत, जगराता कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है, जिसके तहत जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा के निर्देश के क्रम में सूचना विभाग एवं संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा जनपद में विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस क्रम में सूचना विभाग के पंजीकृत लोकगायक सोनम सरोज एण्ड पार्टी द्वारा 21 अक्टूबर 2023 को कबूलपुर बाजार में स्थित श्री दुर्गा पूजा बाल सेवा समिति कल्याणपुर पंडाल एवं दुर्गा पूजा समिति नेहरु नगर में जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्राम सरोखनपुर बदलापुर स्थित दुर्गा मंदिर गजहरमऊ महाराज में पंजीकृत लोकगायिका सपना शर्मा द्वारा देवी गीत प्रस्तुत किया गया। गीत गायन के साथ ही उक्त लोकगायक एवं उनके दल में शामिल सदस्यो द्वारा उपस्थित लोगों एवं श्रोताओ की उपस्थिति में सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार भी किया गया। लोकगीतों का श्रोतागण ने भरपूर आनंद लिया इसके साथ ही सरकार की योजनाओं की उपयोगिता को जाना और समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *