मेडिकल कालेज जौनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया

मेडिकल कालेज जौनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया
दैनिक देश की उपासना ब्यूरो
*जौनपुर :मेडिकल कालेज जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल के नेतृत्व में 02 अक्टूबर, 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, चिकित्सा शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं व कर्मचारीयों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वदेशी एवं सेवा के आदर्शों को स्मरण किया तथा उनके विचारों को जीवन में सरल जीवन, ईमानदारी और “जय जवान, जय किसान” के संदेश को आज के समय में प्रासंगिक बताते हुए उनका अनुकरण करने का आह्मन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि गांधीजी एवं शास्त्रीजी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है और हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा करनी चाहिए।
इस अवसर पर डीन रिसर्च, प्रो० रूचिरा सेठी, उप-प्रधानाचार्य, प्रो० आशीष यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रो० ए०ए० जाफरी, प्रो० भारती यादव, डा० विनोद कुमार, डा० ले० क० सी०बी०एस० पटेल, डा० चन्द्रभान, डा० विनोद वर्मा, डा० मुदित चौहान, डा० पूजा पाठक, डा० अनिल कुमार, डा० पंकज कुमार, डा० जयन्त शर्मा एवं कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *