मेडिकल कॉलेज जौनपुर द्वारा ग्राम सिद्धिकपुर में विशेष संचारी अभियान के अंतर्गत घर-घर दस्तक देकर लोगों को जागरूक किया गया
देश की उपासना ब्यूरो धनंजय विश्वकर्मा
*जौनपुर:-*उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर के प्रधानाचार्य प्रो० आर०बी० कमल के दिशा निर्देश में कम्युनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा0 मुदित चौहान के द्वारा ग्राम सिद्धिकपुर में विशेष संचारी अभियान के अंतर्गत दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा0 मुदित चौहान एवं डा0 अनुज कुमार द्वारा लोगों को बताया गया कि बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफलाइटिस, कालाजार, टायफाइड जैसे रोगों से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। साथ ही बच्चों में दस्त रोग, खसरा, रूबेला एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु समय से टीकाकरण कराने की अपील की गई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार के प्रति सचेत करना है। यह अभियान जनसहभागिता से ही सफल हो सकता है। लोगों को अपने आसपास सफाई रखने, पानी जमा न होने देने तथा बीमार व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाने की सलाह दी गई। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों तक निरंतर जारी रहेगा, ताकि जिले का प्रत्येक परिवार स्वास्थ्य के प्रति सजग और सुरक्षित रह सके।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डा0 नवीन सिंह, डा0 पूजा पाठक, डा0 अनिल कुमार डा0 रेनू, डा0 अतहर, डा0 अंकित, डा0 अनूप और एम एमएसडब्ल्यू कर्मचारी रमाकांत शिल्पा व सहायक कर्मचारी अवधेश कुमार तथा गांव के बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग तक उपस्थित रहे।

