मैक्स अस्पताल, लखनऊ के डॉक्टरों ने उत्तर प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की देर से पहचान को बताया गंभीर स्वास्थ्य समस्या
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। शहरी इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर की पहचान अब भी देर से हो रही है। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि खासतौर पर लखनऊ जैसे शहरों में यह एक गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या बनी हुई है।
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में गायनेकोलॉजिकल ऑन्को-सर्जरी की कंसल्टेंट डॉ. चंद्रिमा रे ने बताया कि जानकारी की कमी, डर और गलतफहमियां देर से जांच की मुख्य वजह हैं। उन्होंने कहा, “अच्छे अस्पताल और जांच सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद कई महिलाएं नियमित स्क्रीनिंग से बचती हैं। पैप स्मीयर जांच को लेकर दर्द होने की गलत धारणा है, साथ ही मानसिक और आर्थिक बोझ का डर भी रहता है।”

