मोबाईल खेल मे 43 हजार रुपये की हार बना 16 वर्षीय किशोर की मौत का कारण
अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत पिरखौली के मजरे महराजा के पुरवा के पास शारदा सहायक नहर मे उतराता हुआ किशोर का शव मिला।घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी एस एन सिंह ने लाश को बाहर निकलवाकर तश्दीक कराई।स्थानीय ग्रामीणो के सहयोग से मृतक की पहचान रूदौली कोतवाली क्षेत्र ऐहार निवासी 16 वर्षीय शुभम पुत्र जगलाल के रुप मे हुई।प्रभारी चौकी सिंह के कोतवाली रूदौली से संपर्क साधने पर उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया भी मौके पर पहुचकर दोनो थाने की पुलिस की मौजूदगी मे पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।रूदौली उपनिरीक्षक के अनुसार मृतक विगत तीन दिन पहले मोबाईल के एक खेल मे 43 हजार रुपये हार गया था।एक माह पूर्व पिता तथा दो दिन पूर्व पिता की बीमारी आपरेशन हुआ था।इस दौरान पबजी मे इतनी बडी रकम हारने से आहत हो मोबाइल घर छोड़कर लापता हो गया।परिजनो की सूचना के आधार पर गुमशुदगी की रपट दर्ज कर तालाश की जा रही थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो स्थिति पता चल सकेगी।अथवा परिजनो की तहरीर पर मौत के कारणो की छानबीन की जा रही है।

