यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से गाजियाबाद और नोएडा में बाढ़ का खतरा, सिंचाई विभाग ने किया अलर्ट जारी:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: यमुना नदी में बढ़ते हुए जलस्तर के कारण नोएडा गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में नदियों से लगे हुए गांवों के लिए बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, आज सोमवार को हथिनीकुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सिंचाई विभाग ने भी गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद प्रशासन को अलर्ट जारी कर भेज दिया है, और चेतावनी दी है कि आगे और पानी छोड़ा जा सकता है, बाढ़ से निपटने के लिए जगह-जगह बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है, पिछले साल भी बाढ़ से बहुत हानि हुई थी, नोएडा और गाजियाबाद में बाढ़ का खतरा मंगलवार शाम से ज्यादा बढ़ सकता है, इधर प्रशासन भी सबको सतर्क करने के साथ-साथ बचाव राहत कार्यों की व्यवस्था में लग गया है, जिसमें नाव के साथ-साथ गोताखोर भी तैयार कर लिए गए हैं| ताकि किसी भी समस्या से तुरंत निपटा जा सके, बाढ़ कंट्रोल रूम सिंचाई विभाग ने भी हेल्पलाइन नंबर 01234-251131 जारी कर दिया है| गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद के जिलाधिकारियों ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी करने के लिए संबंधित सभी छोटे-बड़े अधिकारियों को सतर्क और सावधान रहने का निर्देश दे दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *