ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
छात्र-छात्राओं को दिलाई गई यातायात सुरक्षा को लेकर शपथ
जौनपुर यातायात पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डॉ0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में माह नवम्बर 2023 के दौरान शहर के प्रमुख चौराहा तिराहाओं पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्रवाई में 431 वाहनों का चालान किया गया.शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला, व समस्त उप निरीक्षक यातायात द्वारा वेभ एकेडमी कोचिंग सेंटर वाजीदपुर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए उनको अपने पास-पढ़ोस के लोगों को भी जागरुक करने की शपथ दिलायी गयी । साथ ही साथ को शहर के प्रमुख चौराहा तिराहाओं पर लोगों को व सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी । तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया। यातायात नियमों के उलंघन करने पर प्रवर्तन की कार्रवाई में 431 वाहनों का चालान किया गया।

