यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया जौनपुर शाखा द्वारा मेगा रिटेल एक्सपो का आयोजन

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया जौनपुर शाखा द्वारा मेगा रिटेल एक्सपो का आयोजन

विशेषकर बच्चो की पढ़ाई के लिये ऋण देने के लिये तत्पर 3 दिन में ऋण उलब्ध

जौनपुर देश की अग्रणी बैंक यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया जौनपुर शाखा द्वारा मेगा रिटेल एक्सपो का आयोजन नगर की अंबेडकर तिराहा स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की ब्रांच पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के प्रमुख शैलेंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्र प्रमुख ने उपस्थित बैंक उपभोक्ताओं को बताया कि बैंक द्वारा खुदरा ऋण जैसे शिक्षा ऋण वाहन ऋण गृह निर्माण ऋण, मॉर्गेज ऋण सहित अन्य जानकारी प्रदान किया।। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार द्वारा 38 नए लोगों को लोन स्वीकृत करते हुए स्वीकृति पत्र वितरित किया गया उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न पांच अन्य क्लस्टर पर भी मेगा रिटेल एक्सपो का आयोजन आज किया गया है। जिसका सकारात्मक परिणाम मिल रहा है। इस मौके पर एक्सपो में जनपद की विभिन्न कर डीलर के स्टॉल शिक्षा ऋण वाहन ऋण गृह निर्माण आज की जानकारी देने के लिए विवरण अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *