यूपी बोर्ड 2023 -24 के परीक्षाफल में डॉo राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्रों ने परचम लहराया
उत्तर प्रदेश लखनऊ ( आर एल पाण्डेय )। यूपी बोर्ड परीक्षाफल 2023 -24 के परीक्षाफल में डॉo राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्रों ने परचम लहराया । इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में मुस्कान मिश्रा 91% वर्तिका श्रीवास्तव 80%, टुबा नाज,78% ,सौम्या साहू 73 प्रतिशत तनु गौतम 71%, आलिया खातून 70% ,आयशा फटीमा 70%, समीक्षा गुप्ता 69% ,वही हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रों में रिमझिम मौर्या 81% , सादिया वसीम 80% , अक्षरा मिश्रा 78% नेहा 75%, पायल शुक्ला 74%, राशि श्रीवास्तव 74%, सिमरन 71% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कॉलेज प्रधानाचार्या डॉक्टर वी.के. श्रीवास्तव ने सभी बच्चों व अभिभावकों और टीचरों को बधाई दी।

