राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव दौरे पर इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी
ब्यूरो चीफ : आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुलतानपुर : जमीन घोटाले में माँ अंबी बिष्ट समेत पाँच लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर से जुड़े सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा,नो कमेंट,कोई और सवाल कीजिए।वहीं,कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि राहुल गांधी को तथ्यात्मक बातें करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनाव आयोग तक को विध्वंसक शब्दों में संबोधित करते हैं। अपर्णा यादव बोलीं,इलेक्शन कमीशन या सरकार की एजेंसियों पर अनाप-शनाप बोलने से राजनीति नहीं चमकती। कांग्रेस से ज्यादा वोट चोरी किसने की है,चाहे बोफोर्स प्रकरण हो या अन्य मामले।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद फैलाने वालों की नींद मोदी जी ने उड़ा दी है।हालांकि अखिलेश यादव द्वारा योगी सरकार में नियुक्तियों में 90 प्रतिशत पीडीए की अनदेखी और सिंहवादी गूंज से जुड़े सवालों के साथ-साथ शिवपाल यादव पर पूछे गए प्रश्नों से अपर्णा यादव ने खुद को बचाना ही उचित समझा।

