राणा सांगा के समाधि स्थल का करायेगी सौंदर्यी करण भारतीय केशरिया वाहिनी – मनोज श्रीवास्तव

राणा सांगा के समाधि स्थल का करायेगी सौंदर्यी करण भारतीय केशरिया वाहिनी – मनोज श्रीवास्तव
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी

अयोध्या।राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ में स्थित शेरे ए हिंद महाराणा सांगा के समाधि स्थल को सौंदर्यीकरण का कार्य भारतीय केसरिया वाहिनी कराया जाएगा।उक्त उदगार वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कृष्ण श्रीवास्तव जी ने राज्यस्थान प्रवास के बाद एक मुलाकत के दौरान कही।इस मौके पर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि राणा सांगा एक महान योद्धा थे और उन पर पूरे देश के लोगो को अभिमान है।उन्होंने बताया कि राणा सांगा जी की समाधि दुर्दशावस्था की हालत में है जो की बहुत ही चिंता का विषय है।शूरवीरों का जो सम्मान देश में होना चाहिए थे उसे दिलाने के लिए भारतीय केसरिया वाहिनी देश व्यापी कार्यक्रम चलाएगी।उन्होंने कहा कि देश के शूरवीर किसी जाती अथवा मजहब के नहीं बल्कि राष्ट्र के गौरव होते है और उनका अपमान सीधे देशद्रोह होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *